फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान दिवस में खुली अफसरों की पोल, सीडीओ देवयानी ने लगाई फटकार

Wed, 15 Jul 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अफसरों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली कटौती हो रही है। अफसर उनकी समस्याओं को सुनते नहीं है। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
किसान दिवस में समस्याएं सुनतीं सीडीओ देवयानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति न होने और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवयानी ने संबंधित विभागों के अफसरों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन


किसानों ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित है। दिन में घंटों बिजली बाधित रहने से खेतों की सिंचाई समेत अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी शिकायत की कि अधिकारी उनकी समस्याओं को ठीक से सुनते तक नहीं हैं, निस्तारण तो दूर की बात है। किसान दिवस दोपहर 12 बजे आरंभ हुआ था। हालांकि, अधिकांश विभागों के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। सीडीओ देवयानी के आने पर किसानों ने अधिकारियों के देर से आने की भी शिकायत दर्ज कराई।

बिजली और कृषि संबंधी प्रमुख शिकायतें
किसानों ने मुख्य रूप से बिजली और कृषि संबंधी समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के कारण फसलें सूख रही हैं और अन्य कृषि गतिविधियां रुक गई हैं। अधिकारियों की उदासीनता से किसानों में भारी रोष है। मुख्य विकास अधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें