फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीसीएम में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Wed, 15 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। रजऊ परसपुर निवासी दो युवकों की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास डीसीएम में घुस गई। बाइक पर साथ बैठी एक युवक की पत्नी घायल हुई है। तीनों एक बाइक से बीमार बुआ को देखने के लिए बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन

रजऊ परसपुर निवासी 32 वर्षीय अमित सक्सेना और 29 वर्षीय बबलू सक्सेना दोस्त थे। हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने वाले दोनों दोस्त इन दिनों गांव आए हुए थे। अमित की केसरपुर निवासी बुआ को दिल का दौरा पड़ने के बाद बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमित अपनी पत्नी सीमा और बबलू के साथ उन्हें देखने एक ही बाइक पर जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास एक वाहन एजेंसी से डीसीएम बैक होकर सड़क पर आ रही थी। बबलू बाइक चला रहा था और हेलमेट भी लगाए था। उसके पीछे अमित और उनकी पत्नी सीमा बैठे थे।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक बैक हो रही डीसीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। सीमा को मुंह व चेहरे पर कई जगह चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बिथरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें