फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों को भी अंधेरे में रखा, एसओ ने 48 घंटे में घोषित कराया था इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को भी अंधेरे में रखा, कुंवरगांव एसओ ने 48 घंटे में घोषित कराया था इनाम, 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर बनाकर पैर में गोली मारने की थी तैयारी
विज्ञापन

बरेली। करीब 62 किमी दूर बरेली में मौजूद शख्स से कागजी मुठभेड़ करने वाले एसओ कुंवरगांव इस कदर वर्दी की हनक में थे कि उन्होंने अपने कप्तान को भी अंधेरे में रखा। फर्जी रिपोर्ट भेजकर केवल 48 घंटे में कथित आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करवा दिया। एसओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है, साथ ही अधिकारी कथित आरोपी को न्याय देने का रास्ता खोज रहे हैं।
कुंवरगांव थाने की थानेदारी संभाल रहे टू स्टार एसओ राजेश कौशिक ने शिब्ते रजा को पहले पशु तस्करी और कुछ ही घंटों बाद उसी जगह पर पुलिस टीम पर हमले के मामले में दो रिपोर्ट में नामजद कर दिया। शिब्ते की मां की शिकायत पर डीआईजी के आदेश पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा मामले में जांच कर रही हैं। प्राथमिक जांच में पहले ही आरोपी की उन दिनों लगातार लोकेशन बरेली में आई है, वहीं परिवार ने उन दिनों की कुछ सीसी फुटेज भी अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

चौंकाने वाली जानकारी ये भी सामने आई है कि गुडवर्क कर अधिकारियों से शाबासी लेने की होड़ में एसओ राजेश कौशिक ने 24 घंटे बाद ही एसएसपी बदायूं को रिपोर्ट भेजी कि आरोपियों पर जल्दी इनाम घोषित कर दिया जाए तो वह पकड़े जा सकते हैं। एसओ की हरकत से अनजान एसएसपी ने 48 घंटे में ही आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया। शिब्ते का नाम भी इनमें शामिल था, लेकिन जब उसके बदायूं स्थित घर पर दबिश पड़ी तो परिजनों को घटनाक्रम और कार्रवाई की जानकारी हुई। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीआईजी को सौंपेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें