फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीपीएल दर्शाकर लिया एक केवी का कनेक्शन, ज्यादा खर्च कर रहे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में बीपीएल सूची में शामिल पांच हजार पात्रों को अब रियायती दरों पर बिजली नहीं मिल पाएगी। वजह कि इनके द्वारा बीपीएल सूची में खुद को शामिल बताकर एक किलोवॉट का बिजली कनेक्शन ले लिया। ऐसे घरों में नियमत: एक पंखा, दो बल्ब चलने चाहिए। इन घरों में फ्रीज, कूलर, कई पंखे व बल्ब जल रहे हैं। इनका लोड भी बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले के 8.50 लाख उपभोक्ताओं में से 2.25 लाख शहरी हैं। 6.25 लाख ग्रामीण उपभोक्ता हैं। तीन जुलाई को बिलिंग साफ्टवेयर लखनऊ की तरफ से जिले के 57 हजार उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा दिया गया। 41 हजार 748 शहरी व 15 हजार 252 ग्रामीण उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
जिले में 59 हजार किलोवॉट का लोड बढ़ाया गया है। जिन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है, वह अब परेशान हैं। विभाग का कहना है कि ऐसे उपभोक्ताओं का अब लोड कम नहीं हो सकता। वजह कि लगातार तीन माह से इनका लोड बढ़कर आ रहा है। जिससे साफ पता चलता है कि इनका उपभोग अधिक है।
विज्ञापन

वर्जन :
बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एक किलोवॉट लोड स्वीकृत है। ये लोग अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इनको बीपीएल सूची की पात्रता का लाभ नहीं मिलेगा। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें