फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाई साल में भी पूरा नहीं हो सका ओवरब्रिज निर्माण, 50 हजार की आबादी परेशान

Wed, 08 Jul 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर में पितांबरपुर व गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से कस्बा दो हिस्सों में बंट गया है। लोगों को आने-जाने में आठ किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ रहा है। पितांबरपुर क्रॉसिंग पर ढाई साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। गौसगंज क्रॉसिंग को भी चार माह पहले ओवरब्रिज निर्माण के लिए बंद कर दिया गया। दोनों क्रॉसिंग बंद होने से 50 हजार से ज्यादा आबादी परेशान हो रही है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण से पहले दोनों तरफ की सर्विस लेन भी नहीं बनाई गई। इससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम लोगों का आवागमन बाधित है। सबसे ज्यादा समस्या समय पर इलाज न मिलने से गर्भवती और प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को होती है।
बुखारा रोड पूरी तरह से बंद है। फरीदपुर से बदायूं जाने के लिए भी लोगों को पहले बरेली आना पड़ रहा है। लोगों को कस्बे के ही एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाने के लिए नवादा वन गांव के रास्ते आठ किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोनों क्रॉसिंग के आसपास के दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री, रेलमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है।


शहर में भी फंसा दो अंडरपास का निर्माण
शहर में भी बाकरगंज और चौधरी तालाब के पास रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का काम समय से पूरा नहीं हो पाया है। दोनों अंडरपास के निर्माण की मियाद को तीन बार बढ़ाया जा चुका है। इसके साथ ही इज्जतनगर में डीआरएम ऑफिस और कारखाना रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का निर्माण भी समय पर पूरा नहीं होने से लोगों को समस्या हो रही है। अब मानसून का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगले दो माह तक काम की गति धीमी हो जाएगी। एडीआरएम मनोज कुमार का कहना है कि अक्तूबर तक काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें