पुलिस के मुताबिक युवती के बेहोश होने पर कार से बड़ा बाइपास पर गोपालपुर नगरिया के पास ले गया। उसे कार से खींचकर उतारा। उसके कपड़े उतारकर सिर पर लोहे के पाने से प्रहार किया। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया। आरोपी को लगा कि युवती मर गई है और पुलिस को लगेगा कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। लेकिन ग्रामीणों ने युवती को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
युवती ने दम तोड़ा तो आए परिवारवाले
रविवार सुबह घायल युवती ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। युवती के पिता व परिवार के लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवती का चेहरा बिगाड़ने के लिए डॉक्टर ने तेजाब डाला था। तेजाब उसके मुंह में भी चला गया। उसके नाजुक अंगों पर भी तेजाब डाला गया था।