नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी नासिर नगर में मेन रोड पर लगे तंबाकू गुटके के ठेले पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान आरोपी नासिर ने नुपुर शर्मा को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका सिर काटने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नुपुर शर्मा का सर काटने की धमकी देने वाले आरोपी को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी नासिर नगर में मेन रोड पर लगे तंबाकू गुटके के ठेले पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान आरोपी नासिर ने नुपुर शर्मा को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनका सिर काटने की धमकी दी। आरोपी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अगर तुम लोग बता दो कि नुपुर शर्मा तुम हो और तुमने ही शान में गुस्ताखी की थी तो तुम्हारा भी सिर कलम कर देंगे।
वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। योगी सेना के हिमांशु पटेल ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस से कार्रवाई की अपील की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।