फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Case: सुशील पाठक बोले- मौलाना तौकीर को संविधान पर विश्वास नहीं, कार्रवाई न हुई तो होगा आमरण अनशन

Wed, 22 Jun 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।

सार

सुशील पाठक शिरडी साईं मंदिर के सर्वराकार हैं। उन्होंने मौलाना तौकीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह साईं मंदिर के गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा, मौलाना तौकीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिया कॉलेज के मैदान में 19 जून को दिए गए मौलाना तौकीर के भाषण पर शिरडी साईं मंदिर के सर्वराकार सुशील पाठक ने आपत्ति जताते हुए एडीजी को मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र दिया है। सुशील पाठक ने कहा कि मौलाना ने न केवल भड़काई भाषण दिया बल्कि यह भी जाहिर कर दिया कि उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


सुशील पाठक का कहना है कि उन्होंने मौलाना तौकीर का भाषण सोशल मीडिया पर सुना। इसमें मौलाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंच से हंसी उड़ाते हुए उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा था। इतना ही नहीं मौलाना तौकीर ने धमकी देकर हिंदुओं को ट्रेन जलाने वाला बताया।

मौलाना ने कहा था कि मुसलमानों की बातें इसलिए नहीं सुनी जातीं क्योंकि वे ट्रेन नहीं जलाते। मौलाना मुस्लिम युवकों को ट्रेन जलाने के लिए भड़का रहे थे। साथ ही देश और संविधान पर अविश्वास जताते हुए उसका अपमान करते हुए मौलाना ने कहा था कि वह ज्ञापन यूएनओ में देंगे। मतलब साफ है कि वह संविधान और सरकार में आस्था नहीं रखते।

 
विज्ञापन

सुशील पाठक का कहना है कि मौलाना तौकीर की टिप्पणियों से उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। मौलाना का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता इसलिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। एडीजी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें