फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकुंभ समापन के साथ घटी यात्रियों की संख्या, प्लेटफार्म नंबर एक पर फिर ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के समापन के साथ ही जंक्शन पर यात्रियों की संख्या घट गई है। बृहस्पतिवार को सामान्य टिकटों की बिक्री भी कम हुई। दूसरी ओर प्रयागराज, काशी और हरिद्वार की ओर से आने वाली ट्रेनें ठसाठस रहीं। इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर बृहस्पतिवार को फिर से ब्लॉक शुरू हो गया। यहां रेल पटरी के नीचे पत्थर (बैलास्ट) डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया था। 12 फरवरी को वसंत पंचमी के अमृत स्नान के बाद हालात और खराब हो गए। भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे को महाकुंभ विशेष ट्रेनों के अलावा अलग-अलग तारीखों में 10 अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ा।
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर बरेली-लखनऊ के बीच चलाने के बावजूद ट्रेनों में मारामारी रही। इस बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर लगातार चल रहे ब्लॉक ने समस्या को और भी बढ़ा दिया। अप-डाउन की ज्यादातर ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव दिया गया।
विज्ञापन

अब जंक्शन पर यात्रियों का दबाव घट गया है। जहां प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अंतिम दिनों में 13-14 हजार टिकटों की बिक्री हो रही थी वहीं बृहस्पतिवार को यह गिरकर तीन हजार के आसपास पहुंच गई। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों के ठहराव में अभी एक सप्ताह लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें