शहर में मिल रहे डेंगू के मरीज
डेंगू के ज्यादा मरीज शहर में मिले हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 39 मरीजों में से 65 फीसदी शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के छह मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। इफको के दो कर्मचारियों को भी डेंगू ने चपेट में लिया है। सीबीगंज क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
पिछले साल के मुकाबले 31 अगस्त तक 300 मरीज ज्यादा
जिले में पिछले वर्ष 31 अगस्त तक मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या 1560 थी। इस साल 31 अगस्त तक 1802 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 30 मरीज जानलेवा डेंगू और 50 फाल्सीपेरम मलेरिया के भी हैं। फतेहगंज पश्चिमी सर्वाधिक मलेरिया और शहर में सीबीगंज सर्वाधिक डेंगू प्रभावित है।
अभियान चलाकर 20 स्थानों पर पकड़े मच्छर
मलेरिया विभाग ने जिले में 20 स्थानों पर अभियान चलाकर मच्छरों को पकड़ कर जांच की है। फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, भोजीपुरा, शेरगढ़ और मीरगंज ब्लॉकों में मच्छरों को पकड़ा गया। इन ब्लॉकों में पिछले वर्ष भी मलेरिया व डेंगू का प्रकोप था। इस साल भी यहां इन दोनों बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।