योग से करें दिन की शुरुआत
तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने अपने राज्य की परंपरागत जीवनशैली में समाज के लिए रोजाना सहयोग के बारे में जाना। स्वास्थ्य के लिए दिन की शुरुआत योग से करने के बारे में बताया गया। दिन भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था बिहार और उत्तराखंड के स्वयंसेवकों ने संभाली। एनएसएस ईटीआई प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार ने श्रमदान कर श्रम सीकर के बारे में जानकारी दी। फिर प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप, प्रबंधन का सीखा गुर
शिविर निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास की जानकारी देते हुए उन्हें व्यक्तित्व विकास, लीडरशिप और प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. राज किशोर प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों समेत अन्य जानकारियां साझा कीं। सांस्कृतिक सत्र में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने प्रस्तुतियां दीं। शिविर समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को एकजुट होकर एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति को सीखने के लिए प्रेरित किया।