फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मीरगंज में भाइयों ने शिक्षक को ईटों से कुचलकर मार डाला

विज्ञापन
भानु प्रताम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रिटायर्ड मंडी इंस्पेक्टर के बेटों में नशे की हालत में हुआ झगड़ा, एक बेटे को बचाने की कोशिश

मीरगंज (बरेली)। लॉकडाउन में भी जिले में हत्या का सिलसिला रुक नहीं रहा है। लॉकडाउन के दौरान करीब दस हत्याएं हो चुकी हैं। नया मामला मीरगंज के नथपुरा गांव का है। यहां मंडी समिति के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के शिक्षक बेटे की घर में ही ईटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो भाइयों ने मोहल्ले वालों के सामने नशे में गालियां दे रहे भाई को निर्ममता से मारा मगर परिवार और पुलिस एक भाई के खिलाफ ही आरोप की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नथपुरा निवासी सियाराम मंडी समिति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उनके तीन बेटों में 30 वर्षीय भानुप्रताप सबसे बड़ा और मुरादाबाद के भगतपुर ब्लॉक के धर्मपुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। उसकी शादी नहीं हुई थी। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर वह घर पर ही रह रहा था। उससे छोटे दो और भाई हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे सियाराम अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी भानु शराब के नशे में धुत होकर आया और घर में घुसते ही भाइयों से गालीगलौज शुरू कर दी । इससे तीनों भाइयों में विवाद होने लगा। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे ईटों से कुचला और फिर दरवाजे की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर दोनों भाई भाग निकले। सूचना मिलने पर कोतवाल विजय कुमार और सीओ जगमोहन सिंह बुटोला भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर परिवार के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस ने ईंटों के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

‘नशे में झगड़े के बाद दो भाइयों द्वारा शिक्षक की पीटकर हत्या करने की सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं। बताते हैं कि अब परिवार एक ही भाई पर आरोप लगा रहा है। तहरीर व जांच के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’ - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें