फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन छाए रहेंगे बादल फिर साफ होगा आसमान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

मौसम विभाग ने किसानों को तेजी से फसल काटने और उसे सुरक्षित करने का सुझाव दिया

बरेली। मौसम के बदले मिजाज का असर अभी चार दिन और दिखेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए किसानों को तेजी से फसल की कटाई, गहाई कर उसे सुरक्षित रखने का सुझाव दिया है। उन्होंने अगले चार दिनों में करीब 20 एमएम से ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के साथ तेज हवा भी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शहर में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से शहर में पर्वतों के बादलों का जमावड़ा लग रहा है, जो बारिश कर रहे हैं। बताया कि अगले चार दिन तक शहर में कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश होगी, हल्की धूप भी खिलेगी। बारिश से हवा में नमी बढ़ने से हल्की ठंड का एहसास होगा। बताया कि चार दिन बाद हवा की दिशा बदलने की उम्मीद है। इससे आसमान साफ होगा और अच्छी धूप खिलेगी। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक हल्के, मध्यम बादल छाए रहे। शाम को घने बादल छाए मगर अनुकूल मौसम न होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। दिन भर बादल छाए रहने से रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें