फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकलियर सर्जरी से अब गूजेंगी आवाज

Sun, 22 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल बाद मुरादाबाद की रश्मि (32) के कानों में आवाज गूजेंगी। वह अब सब कुछ सुन सकेगी। आजमगढ़ की प्रियांशी भी जन्म लेने के साढ़े तीन साल बाद सुनने के साथ बोल पाने में समर्थ होगी। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने यह काम कर दिखाया है। उन्हाेंने बेटियों की निशुल्क सर्जरी कर कोकलियर इम्प्लांट सर्जरी की शुरुआत की है। 
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल इंस्टीट्यूट में सर्जरी को लाइव दिखाया गया। बचपन से ही सुन न पाने वाले बच्चे बोल भी नहीं पाते हैं। कोकलियर इंप्लांट सर्जरी से अब यह मुमकिन हो सकेगा। पीजीआई चंडीगढ़ के प्रो. अशोक गुप्ता ने यह सर्जरी की। प्रो. अशोक गुप्ता ने अब तक 250 से अधिक आपरेशन किए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज स्पेशल ट्रेनिंग के बाद सुन और बोल सकेगा। सर्जरी के बाद प्रेसवार्ता में चेयरमैन देवमूर्ति ने बताया कि यह सुविधा कुछ ही अस्पताल में है। एक मरीज पर 8 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है। लाइव सर्जरी में जिन दो बेटियों का आपरेशन हुआ है उसका खर्च एसआरएमएस ट्रस्ट वहन करेगा। प्रबंध निदेशक आदित्य मूर्ति ने कहा कि कोकलियर इंप्लांट की सुविधा देकर संस्थान एक कदम और आगे बढ़ा है। इस मौके पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रोहित शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. आशीष, डॉ. जफर व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें