फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेबिट क्रेडिट कार्ड  से ले सकेंगे रेलवे टिकट

Sat, 17 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
swipe machine
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय रेलवे ने भी कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अपने 32 स्टेशनों पर 39 स्वाइप मशीन लगाई हैं, जिनके माध्यम से अब यात्री डेबिट/क्रेडिट कार्ड से अपना टिकट ले सकेंगे, जिससे उन्हें खुले और बड़े नोट को लेकर होने वाले झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, काठगोदाम, हल्द्वानी, काशीपुर, भोजीपुरा, रुद्रपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, हाथरस सिटी, मथुरा, नैनीताल आदि 32 स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों, बुकिंग काउंटरों, पार्सल कार्यालयों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समन्वय से प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) स्वाइप मशीनें लगा दी हैं, जिससे अब यात्रियों को डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से टिकट मिल जाएंगे। इससे नोटबंदी के तहत यात्रियों को बेहद सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें