फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नगर निकायों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 13 अक्तूबर को होगा मतदान

Wed, 16 Sep 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में नगर निकायों के रिक्त सदस्य पदों पर उपचुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बुधवार को कार्यक्रम जारी किया। मतदान 13 अक्तूबर को होगा, जबकि मतगणना 15 अक्तूबर को की जाएगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने जारी की अधिसूचना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में नगर निकायों के रिक्त सदस्य पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) अविनाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में बुधवार को उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत 13 अक्तूबर को मतदान और 15 अक्तूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 18 सितंबर से 24 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी। प्रत्याशी 28 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा।

मतदान 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय-सदर पर होगी प्रक्रिया
अधिसूचना के मुताबिक नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन और मतगणना की कार्रवाई संबंधित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से तहसील मुख्यालय-सदर पर कराई जाएगी। संबंधित नगर निकाय के उप निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही संबंधित नगर निकाय के मुख्यालय के सूचना पट पर भी सार्वजनिक सूचना प्रदर्शित की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें