फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खनन में पकड़ी ट्रॉली छोड़ने के मामले में नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। क्षेत्र में खनन कर पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने के मामले में शनिवार को एसडीएम ने संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस संबंध में लेखपाल से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझौआ गंगापुर व प्रहलादपुर के मध्य जंगल में सिंडीकेट द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राॅली दिन-रात दौड़ रहे हैं। इससे जहां रोड और खड़ंजे खराब हो रहे हैं। दूसरी ओर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस मामले में सागलपुर की प्रधान आरती के पति राम निवास गंगवार ने लेखपाल से फोन काॅल करके शिकायत की थी।
इसके बाद लेखपाल ने रंगे हाथ खनन करते जेसीबी मशीन व मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। इस बीच चालक भाग गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद लेखपाल ने ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी मशीन को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

उस दौरान लेखपाल का कहना था कि खनन स्थल का क्षेत्र प्रहलादपुर गांंव में पड़ता है। यह दूसरे लेखपाल का गांव है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक भोजीपुरा रविकांत को फोन करके सूचित कर दिया था। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि लेखपाल को उन्हें भी सूचना देना चाहिए थी। अब उन्होंने लेखपाल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें