फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के लिए नामांकन आज से

Mon, 28 Sep 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो रही है। चार ब्लाकों के 18 जिला पंचायत वार्डों से सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चारों ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन होंगे। इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। नामांकन का समय सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक रहेगा। प्रथम चरण में बहेड़ी, दमखोदा, भोजीपुरा और नवाबगंज ब्लाक के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के सदस्य पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 28 और 29 सितंबर को नामांकन होंगे। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए इंतजाम किए हैं। बेरिकेटिंग गेट से ही की गई है। पहले दिन ही अच्छी खासी तादाद में नामांकन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



दूसरे दिन भी ब्लाकों में बिके नामांकन पत्र
भोजीपुरा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों लिए नामांकन पत्रों की खरीद जारी है।  रविवार को 299 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब कुल 99 पदों के लिए के 412 नामांकन पत्र की बिक्त्रस्ी हो चुकी है। ब्लाक भोजीपुरा में बीडीसी के 99 पद है। ग्राम प्रधान का चुनाव बाद में होने की वजह से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उम्मीदवारों की संख्या में भारी इजाफा होगा।  वहीं, नवाबगंज में बीडीसी पद के लिए दूसरे दिन 208 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बीडीओ राम सागर कनौजिया ने बताया कि शनिवार को 414 नामांकन पत्र बेचे गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 129 बीडीसी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इसके लिए 13 काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रत्याशी अपने क्षेत्रवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन प्रात: आठ बजे से सायं 4 बजे तक दाखिल होंगे। शाम छह बजे उपजिलाधिकारी आरएन पांडेय ने ब्लाक परिसर का निरीक्षण कर नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



इंसेट...
इन ब्लाकों में होंगे नामांकन
बहेड़ी, दमखोदा, भोजीपुरा, नवाबगंज

नामांकन का समय-
सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें