फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बिगडेगा वैक्सीन कोल्डचेन का तापमान

Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन कोल्डचेन का तापमान बिगड़ता है तो अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नहीं बल्कि लॉगर मशीन सूचना देगी। इस लॉगर का कनेक्शन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के मोबाइल से होगा। जैसे ही कोल्डचेन का तापमान ऊपर नीचे होगा वैसे ही अधिकारी को मोबाइल के जरिए पता चल जाएगा। इससे वैक्सीन के तापमान में गड़बड़ी नहीं होगी। 
विज्ञापन

अक्सर शिकायतें आती हैं कि वैक्सीन की कोल्डचेन टूट गई या फिर वैक्सीन का तापमान बिगड़ने से वैक्सीन लगाने से लोगों ने इनकार कर दिया। इसकी जानकारी समय पर नहीं हो पाती है और वैक्सीन को लौटाना पड़ता है। लेकिन अब शहर समेत सभी ब्लाक के कोल्डचेन में इलेक्ट्रानिक टेंपरेचर लॉगर लगाया जाएगा। 20 जून से 30 जून तक यह कार्यक्रम चलेगा। 
विज्ञापन

वर्जन--
इलेक्ट्रानिक टेंपरेचर लागर मशीन लखनऊ से आने के बाद सभी कोल्डचेन में लगाई जाएगी। इससे अलर्ट हमेशा बना रहेगा।
-डॉ. मनोज शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें