फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास न बनने पर मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
निगोही रेलवे क्रासिंग पर धरने पर बैठे ग्रामीण । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। रेलवे क्रॉसिंग बंद किये जाने से आक्रोशित कई गांवों के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीण मंगलवार को धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन का मीटरगेज से ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन के बाद निगोही कस्बे के निकट कैमुआ नदी रेलवे पुल व निगोही रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई है। इस रेलवे क्रॉसिंग के बंद हो जाने से कस्बा निगोही, गांव इनायतपुर, घटुई, रूपपुर, हरकिशनपुर, खिरिया, घनश्यामपुर, बंडा, मन्निया सहित कई गांव के लोगों का आवागमन रहता है। रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से इन लोगों को निगोही-पुवायां मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग से जाना होगा। यहां के लोग इस रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं। तमाम बार धरना-प्रदर्शन किया गया। मगर आश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला। मंगलवार को इन गांवों के लोग धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे निगोही निवासी सत्यपाल वर्मा ने कहा कि अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन के लिए लोग मजबूर हुए हैं। अगर रास्ता नहीं मिलता है तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। दाताराम, तुलसी, पातीराम, राममूर्ति, सुंदरलाल कश्यप आदि धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें