फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉपी में लिखे उत्तरों पर अंक नहीं, री-चेकिंग के बाद भी नहीं बदला रिजल्ट

Tue, 23 Jun 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई की ओर से पहली बार शुरू की गई ऑन-स्क्रीन कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था अब पूरी तरह से विफल होती नजर आ रही है। मूल्यांकन में हुई बड़ी लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है, और हद तो तब हो गई जब री-चेकिंग के आवेदन के बाद भी बोर्ड ने नतीजों में कोई बदलाव नहीं किया। जिले के कई छात्र इस अव्यवस्था के कारण परेशान हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला 12वीं के छात्र देव यादव का सामने आया है। देव का आरोप है कि बोर्ड की ओर से जारी मुख्य परिणाम में उन्हें 67 प्रतिशत अंक मिले थे। कम नंबर आने पर जब उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए अपनी उत्तर पुस्तिका निकलवाई, तो वे हैरान रह गए। उनकी कॉपी के छह पेजों पर उत्तर लिखे होने के बावजूद उन पर ब्लैंक पेज लिखकर एक भी नंबर नहीं दिया गया था।

इस बड़ी गड़बड़ी को सुधारने के लिए देव ने उम्मीद के साथ री-चेकिंग के लिए आवेदन किया ताकि उन्हें लिखे हुए उत्तरों के सही नंबर मिल सकें। नतीजा यह हुआ कि री-चेकिंग के बाद भी देव के रिजल्ट में नो चेंज (कोई बदलाव नहीं) लिखकर आ गया। देव के मुताबिक, अकेले अंग्रेजी के पेपर में ही उनके 22 नंबर के प्रश्नों को जांचा ही नहीं गया। यह समस्या सिर्फ एक छात्र तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के कई अन्य विद्यार्थी भी इसी तरह की लापरवाही का शिकार हुए हैं। इस पूरे मामले पर सिटी समन्वयक डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि अब तक करीब चार से पांच विद्यार्थियों के परिणाम में इस तरह की गलतियां होने की शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को सभी छात्रों को बुलाया गया है, जिसके बाद इन सभी के मामलों का पूरा विवरण तैयार करके बोर्ड को भेजा जाएगा ताकि छात्रों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें