फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली, नोएडा की ज्यादा बुकिंग, वापसी में स्थिति खराब, एयरलाइंस ने घटाया किराया

Tue, 23 Jun 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली से दिल्ली के लिए उड़ान एक जुलाई से और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट की उड़ान दो जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों रूटों पर 78 सीटर विमान की सेवाएं रहेंगी। बरेली से दिल्ली और नोएडा के ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं। हालांकि, वापसी में स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में एयरलाइंस ने किराया घटा दिया है। यात्रियों की संख्या घटने की वजह से बरेली से नवी मुंबई और बंगलूरू के किराये में भी तीन हजार रुपये तक की कटौती की गई है।
विज्ञापन

बरेली-दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान होगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-नोएडा के बीच उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रहेगी। नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर एक बजे नोएडा पहुंचेगी। बरेली से दिल्ली और नोएडा का किराया 4,265 रुपये है। सवारियां कम होने के कारण वापसी में यह किराया घटाकर 3,591 रुपये कर दिया गया है।
बरेली-नवी मुंबई और बरेली-बंगलूरू का किराया अमूमत 13 हजार रुपये के आसपास होता है। इन दिनों यात्रियों की संख्या घटने के कारण यह 8,476 से 11,280 रुपये के बीच आ गया है। यह किराया त्योहारी सीजन में 17-18 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण मांग के अनुरूप घटता-बढ़ता रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली और नोएडा के लिए बुकिंग हो रही है। जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है, जबकि आने वालों की कम। ऐसे में वापसी का किराया कम है। मुंबई और बंगलूरू के यात्रियों की संख्या भी कम हुई है। ऐसे में एयरलाइंस ने किराये में कटौती की है। - अवधेश अग्रवाल, निदेशक, बरेली एयरपोर्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें