मौलाना अदनान रजा कादरा ने कहा कि मुसलमानों पर जुल्म-ज़्यादती करने के नए-नए रास्ते खोजने में जुटी हुकूमत यह भूल गई है कि हमारे बुज़ुर्गों ने अपनी संपत्तियां वक्फ की हैं। अगर प्रबंधन के मामलों में गड़बड़ियां हैं तो संविधान के दायरे में रहते हुए उनकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें किसी को एतराज नहीं होता बल्कि हम इसमें आगे बढ़कर साथ देते ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिलता।
यह भी पढ़ें- Waqf Bill: निदा खान बोलीं- जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने, वही कर रहे विरोध; मौलाना तौकीर पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हमारी शराफत और शांतिप्रियता को बुजदिली समझने की गलती हुकूमत को महंगी पड़ सकती है। आला हजरत को चाहने और मानने वाले मुसलमान हिंदुस्तान के कोने-कोने में मौजूद हैं। हर प्रदेश और जिले में सक्रियता के साथ काम किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों पर बुरी नजर डालने वालों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जो कुछ करने की जरूरत होगी, वो करने से हम पीछे नहीं हटेंगे।