बरेली। ओमिक्रॉन की आशंका से हार्टमैन स्थित बड़ा बाग हनुमान मंदिर में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बाहर से लाकर प्रसाद चढ़ाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
बड़ा बाग हनुमान मंदिर में मंगलवार को काफी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना की पहली लहर से ही निरंतर सर्तकता बनाए रखी है। अब फिर बिना मास्क के भक्तों को प्रवेश और बाहर लाया गया प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है।