बरेली। पेट्रोल पंप पर दो किशोरों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पेट्रोल पंप संचालक, उसके दो बेटे, मैनेजर और सेल्समैन समेत नौ लोगों के खिलाफ बिथरी चैनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। केबिन के बाहर दोनाली बंदूक लहराने वाले की अभी पहचान न हीं हो सकी है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है।
बिथरी चैनपुर निवासी नरेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका चचेरा भाई रामपाल उर्फ कन्हैया और बेटा शिवा शनिवार को बाइक में पेट्रोल डलवाने किशनपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप पर गए थे। सेल्समैन ने बिना हेलमेट होने पर पेट्रोल के बदले 20 रुपये अतिरिक्त मांगे। विरोध करने पर रामपाल और शिवा को बंधक बना लिया। पेट्रोल पंप संचालक जसवीर सिंह, उसके बेटे रवि व रोहित के अलावा मैनेजर विशाल, सेल्समैन शेर सिंह और कमलेश व तीन अन्य लोगों ने दोनों किशोरों को बुरी तरह से पीटा। उनका बंधक बनाने के दौरान एक व्यक्ति लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर केबिन के बाहर खड़ा रहा।
इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बंदूक किसकी थी इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है।