फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात की ट्रेनें सुबह आईं, बसें भी ठहरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण मंगलवार रात और बुधवार दिन में 25 ट्रेनें प्रभावित हुईं। दिल्ली, लखनऊ, आगरा, हल्द्वानी रूटों पर रात्रि सेवा में चलने वाली 10 रोडवेज बसों काे भी रोक दिया गया। बुधवार सुबह भी आठ बजे तक कोहरे के कारण बसों की रवानगी थमी रही। तड़के पांच बजे सेटेलाइट से प्रयागराज जाने वाली बस भी रवाना नहीं हो सकी। रात में आने वाली लखनऊ मेल और दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट ट्रेनें बुधवार तड़के आईं। 14230-29 अप-डाउन योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ने चार-चार घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

इन ट्रेनों ने कराया इंतजार
12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12430 दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट, 22418 महामना एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 20505 राजधानी एक्सप्रेस, 12429 लखनऊ मेल, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस एक से तीन घंटे देरी से जंक्शन आईं।
विज्ञापन


-
सरकार उठाए ठोस कदम
जब कोहरा नहीं होता, तब भी ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं होता। ट्रेनों के समयबद्ध संचालन के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। - शैलेंद्र शंखधार
पीलीभीत रूट के लिए बस नहीं मिल रही। पूछताछ काउंटर पर बताया गया कि यात्रियों की संख्या कम है। पीलीभीत से भी कम बसें आईं। - कल्याण सिंह
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें