फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्द हवा से लुढ़का पारा, तीन दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बुधवार को भी घने कोहरे का पहरा रहा। सर्द हवा लोगों को ठिठुरन का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने तीन दिन और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञ ने ठंड से बचाव के लिए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पाला गिरने से गीली हुई भूमि बारिश का अहसास कराती रही। सुबह 11 बजे के बाद तेज हवा चलने से कोहरा छंटा, पर ठिठुरन जस की तस रही। गुनगुनी धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम चार बजे से फिर कोहरा घिरने लगा। रात में दृश्यता 50 से सौ मीटर तक दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम से ही अलावा जलने लगे। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा से ठिठुरन अभी बरकरार रहेगी। धूप से उठ रही वाष्प और नमी के मेल से दो से तीन दिन तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा।
विज्ञापन


8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद
कड़ाके की सर्दी के चलते बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत स्थानीय स्तर पर बीएसए ने 16 और 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


मौसम इनपुट
15.5
9.6
धूप निकलेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाएगा। धूप निकलेगी।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:39
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें