फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नव विवाहिता नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एडीजी जोन से की शिकायत
विज्ञापन


दुनका। नव विवाहिता नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। थाना शीशगढ़ के एक गांव के युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एडीजी जोन और एसएसपी से शिकायत की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी को जिला बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। उसकी पत्नी विदा होकर आयी थी। कुछ दिन बाद उसके परिचित लवकुश, पुष्पेन्द्र, अनिल आए। उसकी पत्नी ने बताया कि लवकुश और पुष्पेंद्र उसके मौसेरे भाई है। अनिल ममेरा भाई है। वह दो दिन यहां रुककर चले गए, लेकिन उसकी पत्नी से फोन पर बातें करते रहे।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को तीनों फिर उसके घर आए। वह भट्ठे पर काम करने चला गया तो उसके पीछे पत्नी को आरोपी ले गए। उसकी पत्नी 70 हजार रुपये नकद व पांच लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई। वह शाम को घर आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर रही है। एडीजी जोन एवं एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें