फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सात महीने पहले इंजीनियर से हुई थी शादी

Tue, 07 Feb 2023 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर में शादी के सात महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में एक विवाहिता की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुरालवालों ने खिड़की से झांककर देखा। विवाहिता की लाश लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बरेली के किला छावनी निवासी वेद प्रकाश मिश्रा ने अपनी पुत्री पूजा (28) की शादी फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा निवासी रोहित पांडे से 20 जून 2022 को की थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक पूजा नहीं उठी तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से ना तो कोई आवाज आई ना ही गेट खोला गया। 

गले में बंधा था दुपट्टा का फंदा 

परिजनों ने किसी तरह खिड़की खोल कर देखा तो पूजा कुंडे पर लटकी हुई थी। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। ससुरालियों ने पूजा के मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन लगातार दहेज की डिमांड कर रहे थे, जिसके कारण पूजा की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

मृतका का पति है इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर 

पूजा का पति रोहित पांडे टाटा कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है। वह लद्दाख में तैनात हैं। बताया गया है कि रोहित पांडे घर पर नहीं है। वह लद्दाख में ही है। रोहित पांडे की चचेरी बहन की शादी 16 फरवरी को है, जिसमें शामिल होने के लिए छुट्टी पर आने वाला था। परिवार के लोगों ने उसे सूचना दे दी है। 

शादी वाले घरों में पसरा मातम 

पूजा के भाई विनीत मिश्रा की 22 फरवरी को शादी है। मायके वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। पूजा और उसके ससुरालियों को भी शादी में आने का निमंत्रण दिया जा चुका था। इससे पहले पूजा की चचेरी ननद की शादी 16 फरवरी को है, जिसकी तैयारियां भी पूजा व उसके ससुराली कर रहे थे। भाई एवं ननद की शादी से पहले ही पूजा की मौत हो गई। शादी वाले घरों में मातम पसर गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें