फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीयता: जन्म के बाद नवजात बच्ची को अस्पताल के पास कूड़ेदान में फेंका, शव देख सन्न रह गए लोग

Mon, 18 Sep 2023 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में रविवार को दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्टेशन रोड स्थित अस्पताल के पास डस्टबिन में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्ची को फेंका गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। जन्म के बाद किसी ने नवजात बच्ची के शव को अस्पताल के पास रखे कूड़ेदान में डाल दिया। यहां जब लोग कूड़ा डालने पहुंचे तो उन्हें नवजात का शव दिखा। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के जरिये पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित अस्पताल के पास रखे कूड़ेदान में मोहल्ले के कुछ लोग कूड़ा फेंकने आए थे। यहां उन्होंने नवजात का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी गई। कुछ ही देर में यहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कूड़ेदान से निकलवाया। सूचना पर एबीवीपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने नोडल अधिकारी को कॉल कर सूचना दी।

ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध... मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अस्पताल में प्रसव होने की आशंका 

मोहल्ले वालों ने बताया कि शव बच्ची का है। आशंका है कि नजदीक स्थित अस्पताल में ही प्रसव हुआ होगा। बच्ची होने की वजह से यहां फेंक दिया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में लिंग परीक्षण भी होता है। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मृत अवस्था में बच्ची को यहां डाला गया या फिर फेंकने के बाद बच्ची की मौत हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि अस्पताल के समीप नवजात का शव मिलने की सूचना मिली है। सोमवार को आसपास के सभी अस्पतालों में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर अस्पताल वालों ने शव फेंका है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें