फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में ली मासूम की जान: बरेली में पड़ोसी ने मां की गोद से छीनकर बेटे को जमीन पर पटका, मौत

Mon, 18 Sep 2023 10:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव माधौपुर में दरवाजे पर टोटके को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान पड़ोसी ने महिला की गोद से छीनकर मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव माधौपुर में दरवाजे पर टोटका करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मायके आई विवाहिता की गोद से छीनकर बच्चे को पटक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी लेकिन बाद में समझौता कर लिया।

विज्ञापन


माधौपुर निवासी लालाराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह उनके दरवाजे पर किसी ने टोटके का सामान रखा था। उन्होंने बिना नाम लिए नाराजगी जताई तो पड़ोसी नरेशपाल झगड़ा करने आ गया। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। दोपहर बाद नरेशपाल परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर फिर उनके घर में घुस आया और उनके परिजनों को पीटने लगा।

तीन दिन पहले लालाराम की बेटी ज्ञान देवी मायके आई थी। उसकी गोद में उसका साढ़े तीन साल का बेटा प्रियांशु था। आरोपियों ने ज्ञान देवी की गोद से बच्चे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को तहरीर दी गई। पुलिस जांच कर रही थी, इससे पहले दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि मौखिक शिकायत की गई थी। बाद में बताया गया कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है और दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शनिवार को हुए विवाद में दोनों पक्ष के दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया था। तब बच्चे को लेकर कोई शिकायत नहीं थी।

नरेशपाल ने बताया कि लालाराम पक्ष के लोग ही उनके घर में घुसे थे। मारपीट में उनके परिवार के भी दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने भी तहरीर दी थी। बच्चा पहले से बीमार था। एक मेडिकल कॉलेज में कई दिन भर्ती रहा था। मारपीट के दौरान ज्ञान देवी मौजूद ही नहीं थीं। हमारी तहरीर से बचाव के लिए उन्होंने झूठी तहरीर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें