फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अगर आपका नहीं बना है वोट तो ये तारीखें कर लें नोट, दो दिन चलेगा विशेष अभियान

Wed, 14 Oct 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में 17 और 24 अक्तूबर को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को बैठक में बीएलए और बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट सक्रिय कर अभियान में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) समन्वय से काम करें। पात्र नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित हो, इसलिए सूची में अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो, इसका ध्यान रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट सक्रिय करने के लिए कहा। ताकि 17, 24 अक्तूबर को यह विशेष अभियान सफल हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें