फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Land Registry: बरेली में नया सर्वर पहले दिन ही दे गया दगा, नहीं हो पा रहे जमीन के बैनामा पंजीकरण

Wed, 12 Nov 2025 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के रजिस्ट्री ऑफिस में चार दिन दिन बाद बैनामा पंजीकरण का काम शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन सर्वर दगा दे गया। बैनामा पत्र ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पाने से क्रेता और विक्रेता परेशान रहे। 
विज्ञापन
रजिस्ट्री ऑफिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्टांप एवं निबंधन विभाग कार्यालय में चार दिन बाद बुधवार को बैनामा पंजीकरण का काम शुरू हुआ था, लेकिन नया सर्वर पहले दिन ही दगा दे गया। सदर तहसील के उप निबंधक प्रथम व द्वितीय कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे तक कुल तीन बैनामों का पंजीकरण हो पाया। सर्वर न चलने से बैनामा पत्र ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रहे थे। काफी इंतजार करने के बाद तमाम संख्या में क्रेता विक्रेता मायूस होकर बैरंग घर लौट गए। 

विज्ञापन


इसके अलावा अभी भी दोपहर दो बजे के दौरान भी इंतजार में बैठे क्रेता विक्रेताओं की भीड़ बैनामा लेखक के काउंटर पर मौजूद रहे। पुराने सर्वर का डाटा नए सर्वर पर स्थानांतरित करने के लिए अभी 8 से 11 नवंबर तक पूरे प्रदेश में बैनामा पंजीकरण का काम बंद रहा था। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को पूर्व में निर्देश भी जारी किए थे। 

यह भी पढ़ें- UP: डॉक्टर पति की हत्या कराना चाहती थी शिखा, गिरफ्तार प्रेमी ने खोला राज; पुलिस को आरोपी पत्नी की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनामा लेखकों ने बताया कि चार दिन बाद बुधवार को उप निबंधक कार्यालय में बैनामा का काम शुरू हुआ था। इधर पिछले दिनों बैनामा पंजीकरण का काम बाधित होने से उन लोगों का भी रोजगार खत्म हो गया था। उन लोगों को उम्मीद थी कि नए सर्वर के संचालन के बाद तेज गति से बैनामा पंजीकरण का काम आगे बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, नया सर्वर तो पहले दिन ही धोखा दे गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें