फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से बढ़ेगी कनेक्टिविटी: किच्छा-खटीमा के बीच बनेगी नई रेल लाइन, सफर होगा आसान

Mon, 06 Feb 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पिंक बुक के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे को नई रेल लाइनों के लिए 792 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 126 करोड़ रुपये इज्जतनगर मंडल के लिए मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा-खटीमा के बीच 57.7 किलोमीटर लंबीरेल लाइन का इंतजार खत्म हो गया। नई लाइन बनाने के लिए बजट में 122 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। दस करोड़ रुपये इज्जतनगर मंडल को वर्ष 2023-24 में मिलेंगे। लाइन बिछाने के लिए जहां सरकारी जमीन है, वहां तो काम आसानी से हो जाएगा। रास्ते में जहां किसानों के खेत हैं, उन्हें चिह्नित कर रेलवे अधिग्रहण करेगा। 

विज्ञापन


पिंक बुक के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे को नई रेल लाइनों के लिए 792 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 126 करोड़ रुपये इज्जतनगर मंडल के लिए मंजूर किए गए हैं। रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण तो कई वर्ष पहले हो गया था। मंजूरी नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री ने भी पैरवी की थी। मंजूरी अब मिली है। खटीमा से लेकर किच्छा व  तराई क्षेत्र लोगों को फायदा मिलेगा। खटीमा तक आना जाना बरेली वालों के लिए भी आसान होगा। ट्रैक बनने पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ सकती है। इससे उद्योग, कारोबार को भी फायदा मिलेगा। 

टनकपुर से हल्द्वानी और काठगोदाम की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

किच्छा-खटीमा रेल लाइन बनने से अगर काठकोदाम-हल्द्वानी की तरफ से टनकपुर की ओर जाना हो तो उत्तराखंड के लोगों कम दूरी तय करनी पड़ेगी। एक अच्छी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। सितारगंज बीच में पड़ेगा। पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। नई रेल लाइन  बनने पर टनक पुर से रुद्रपुर और दिल्ली तक रेलवे की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें