फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति से बदलेगी शिक्षा की दिशा और दशा

विज्ञापन
एमबी इंटर कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय संगोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित

बरेली। एमबी इंटर कॉलेज में बुधवार को उप्र प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पूर्व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से शिक्षा की दशा और दिशा में व्यापक परिवर्तन होगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच एक बार फिर आत्मीय संबंध स्थापित हाेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि जिला परिषद के नियंत्रण में आठ कॉलेज हैं। उनसे संबंधित यदि किसी भी शिक्षक को कोई परेशानी हो तो वह उन्हें कार्यालय आकर या फोन के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। तत्काल उसका निस्तारण कराया जाएगा।
सम्मान समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य सत्यवीर कटियार, ममता गर्ग, बहोरन सिंह राठौर, ज्ञानचंद गुप्ता, बदायूं के नदीम इशरत सिद्दीकी, वेदप्रकाश राठौर, पीलीभीत के तालिब हुसैन, शाहजहांपुर के श्याम लाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के संयोजक डॉ. सुरेश रस्तोगी, डॉ. विश्वनाथ दुबे, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. अजय द्विवेदी, बृजेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्र, डॉ. विश्वनाथ दुबे, डॉ. एसपी पांडेय मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत द्विवेदी और जयनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने भी समारोह में विचार रखे।

यूपी बोर्ड की उपलब्धियोें पर की चर्चा

बरेली। एमबी इंटर कॉलेज के परिसर में उप्र प्रधानाचार्य परिषद की मंडलीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह के बाद यूपी बोर्ड की उपलब्धियोें पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, प्रधानाचार्य बृज मोहन शर्मा ने बोर्ड की उपलब्धियोें के बारे में बताया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें