फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अस्पताल से नवजात चोरी, सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को ढककर ले जाते दिखी महिला

Sat, 16 May 2020 08:02 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा सीएचसी से गुरुवार रात एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। बच्ची को चोरी करके ले जाने वाली एक महिला है, जिसने खिलाने के बहाने उसे गोद में लिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें महिला बच्ची को ढककर ले जाते हुए दिख रही है। 

विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार देर शाम तक बच्ची को चुराने वाली महिला का पता नहीं चला। पुलिस ने बच्ची के पिता की ओर से अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुभानपुर गांव के रहने वाले नेमचंद्र का ससुराल बंडा क्षेत्र के ही महमूदापुर में है। उनकी पत्नी संजू देवी मायके में रह रही थीं। 

गुरुवार रात करीब आठ बजे संजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके भाई तेजराम और मां रामरानी सीएचसी बंडा ले गए। कुछ देर बाद नेमचंद्र अपने परिजन के साथ बंडा सीएचसी पहुंचे। रात करीब सवा नौ बजे संजू देवी ने बेटी को जन्म दिया। रात को संजू देवी के पास उनकी मां रामरानी, सास जमुना देवी और पति नेमचंद्र मौजूद थे। 
विज्ञापन


नेमचंद्र ने बताया कि प्रसव के बाद संजू देवी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। रात में नेमचंद्र जाकर गैलरी में सो गए। नवजात बच्ची संजू देवी की मां रामरानी के पास थी। रामरानी ने बताया कि रात में करीब पौने दो बजे उनके पास एक अनजान महिला पहुंची और उनसे आराम करने को कहने लगी। 

उस महिला ने खुद को गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी बताया। नजदीकी बढ़ाकर उसने बच्ची को खिलाने के बहाने अपनी गोद में ले लिया और फिर काफी देर तक वह वार्ड में बैठी रही। इसी बीच रामरानी को नींद आ गई।

शुक्रवार सुबह रामरानी ने जागने पर देखा तो अनजान महिला बच्ची सहित गायब थी। रामरानी ने बच्ची चोरी होने के बारे में बताया तो खलबली मच गई। सीएचसी कर्मचारी और अन्य लोग काफी देर तक महिला को तलाशते रहे, लेकिन बच्ची को चोरी करने वाली महिला का पता नहीं चला। 

पुलिस ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। नेमचंद की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने भी मुआयना किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें