फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चुराने पर प्रवासी मजदूर ने लिखा माफ करना मजदूर भी हूं और मजबूर भी

Sat, 16 May 2020 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
साइकिल मालिक से माफी मांगते हुए एक पत्र लिख छोड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन में हर प्रवासी मजदूर किसी भी तरह से अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। तपती गर्मी में सड़कों पर लोगों का हुजूम चला जा रहा है। या तो पैदल या फिर साइकिल से। 

विज्ञापन


ऐसे ही एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद इकबाल राजस्थान के भरतपुर से 250 किमी दूर साइकिल चलाकर यूपी के बरेली पहुंचा। लेकिन इसके लिए उसने साइकिल की चोरी की। हालांकि उसे अपने इस कृत्य पर शर्मिंदगी भी महसूस हुई। 

उसने साइकिल मालिक साहब सिंह से माफी मांगते हुए एक पत्र लिख छोड़ा। सिंह को यह पत्र बरामदे की सफाई करने के दौरान मिला। पत्र में इकबाल ने लिखा, ‘मैं मजदूर हूं , मजबूर भी। मैं आपका गुनहगार हूं। आपकी साइकिल लेकर जा रहूं। मुझे माफ कर देना। मुझे बरेली तक जाना है। मेरे पास कोई साधन नहीं है और दिव्यांग बच्चा है। ’ 
विज्ञापन


माफीनामे में उसने यह भी लिखा है कि उसका एक बच्चा है जो कि दिव्यांग है और वह चल नहीं सकता। उसी के लिए उसे ऐसा करना पड़ रहा है। इकबाल ने इस चिट्ठी में अपना अपराध स्वीकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें