फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के एसआई की गला रेतकर हत्या, एक सिपाही लापता

Sun, 18 Oct 2020 09:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धनगढ़ी
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद नेपाल पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैलाली जिला के धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा अस्थायी पुलिस चौकी प्रभारी अपने साथी सिपाही के साथ गश्त पर गए थे। रविवार सुबह उनका शव मोहाना नदी घाट पर पड़ा मिला, जबकि साथ गए सिपाही का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सिपाही की तलाश की जा रही है। वहीं एसआई की तस्करों द्वारा गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


कैलाली जिला पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में बनी अस्थायी पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद विक शनिवार रात साढ़े आठ बजे सिपाही राम बहादुर साउंद के साथ बाइक से गश्त पर निकले थे, सुबह तक चौकी पर नहीं लौटे। इसके बाद सिपाहियों ने मोहाना नदी किनारे उनकी तलाश की। काफी देर बाद चौकी से दो किलोमीटर दूर नदी किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली। वहां से एक किलोमीटर आगे एसआई का शव मोहाना नदी में पड़ा हुआ मिला। शव के गले को धारदार हथियार से रेता गया था।

घटनास्थल से एक मैग्जीन मिली है वहीं एक पिस्टल और एक मैग्जीन गायब है। उधर सिपाही का कोई पता नहीं चल सका है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त चौकी इंचार्ज पिछले कई दिनों में तस्करी का माल पकड़ चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने उनकी हत्या की है। उधर, घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें