फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला अधिवक्ता से मांगी रंगदारी, अपहरण की दी धमकी, पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिला अधिवक्ता ने 11 आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने, मारपीट करने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला अधिवक्ता ने जान से मारने की धमकी देने, रंगदारी मांगने, मारपीट के आरोप में 11 पड़ोसियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला अधिवक्ता का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। पहले भी पड़ोसियों के खिलाफ वह एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं।

विज्ञापन


ग्वाले वाली गली में रहने वाली महिला अधिवक्ता बबिता सिंह ने पुलिस को बताया कि कि उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इस मामले में वह वर्ष 2020 में अपहरण, मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज दर्ज करा चुकी हैं। इसमें पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया है। आरोपी इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखे हुए हैं।

ईंट-पत्थर फेंककर किया हमला 
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि तीन मार्च को पड़ोस में रहने वाली राधा, कोमल, सरोज, सलोनी, सुमित, साक्षी, मंजू, मोनू, राजा, सोमन और शेठ्ठी छत पर थे। इसी दौरान वह भी अपनी मां के साथ छत पर गईं। इसी बीच आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंककर दोनों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


विरोध पर कुछ लोगों ने तमंचे से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके अलावा 11 अप्रैल को आरोपी राधा ने उनका अपहरण करने की कोशिश की। चार व पांच मई को तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें