फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक हटाने को लेकर विवाद, व्यापारी नेता के बेटे से मारपीट, पथराव

Fri, 17 May 2024 10:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में व्यापारी नेता के बेटे का बाइक हटाने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान उक्त युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट की और पथराव भी किया। 
विज्ञापन
आरोपियों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के राजेंद्र नगर में व्यापारी नेता रामकृष्ण शुक्ला के बेटे की मोमोज कॉर्नर पर बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने व्यापारी के बेटे व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। लूटपाट व पथराव भी किया। प्रेमनगर थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
संजयनगर में होलीचौराहे के पास रहने वाले रामकृष्ण शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शिवांश बृहस्पतिवार को शाम छह बजे अपने दोस्तों के साथ राजेंद्रनगर में बांकेबिहारी मंदिर के पास दुकान पर मोमोज खा रहा था। इसी दौरान वीरसावरकर नगर निवासी वीर रितिक ठाकुर अपने सात-आठ दोस्तों के साथ वहां आ गया। उक्त लोगों ने शिवांश व उसके दोस्तों से बाइक हटाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी मारपीट करने लगे। 

आरोप है कि रितिक चाकू निकालकर शिवांश की तरफ दौड़ा। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। रितिक व उसके दोस्तों ने शिवांश के दोस्त सत्यम वाजपेई की जेब से साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए। शिवांश के दोस्तों की बुलेट बाइक तोड़ दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पथराव भी किया। हमलावरों के पत्थर फेंकते हुए व हाथ में लाठी लेकर दौड़ते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि लड़कों के दो गुटों में मारपीट का मामला पता चला है। मौके पर जाकर पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें