फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाया तो भड़के पड़ोसी, मां-बेटी पर किया हमला

Tue, 27 Feb 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मां-बेटी ने अफसरों से शिकायत कर घर के सामने से अतिक्रमण हटवा दिया, जिससे पड़ोसी भड़क गए। पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन
अस्पताल में मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर की रहने वाली 28 वर्षीय सीमा और उनकी मां पर पड़ोसी ने कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया। इससे मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीमा ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दबंग व्यक्ति ने दरवाजे के सामने अतिक्रमण कर रखा था। इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से की थी। इसे लेकर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। 

इससे रंजिश मानते हुए दिनेश शर्मा ने अपने साथियों के संग मिलकर सीमा और उनकी मां प्रतिभा पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर दो दिन पूर्व मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़ित ने 112 पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें