फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गालीगलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को कुल्हाड़ी मारी, घायल

Thu, 25 Jan 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के करमपुर चौधरी में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
घायल महिला और उसके बेटा-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गालीगलौज का विरोध करने पर बृहस्पतिवार सुबह करमपुर चौधरी में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती करमपुर चौधरी निवासी परवीन ने बताया कि पड़ोसी के बच्चों से उनके परिवार के बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पड़ोसी गालीगलौज कर रहा था। परवीन ने यह कहते हुए विरोध किया कि किसे गाली दे रहे हो। 

इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और कुल्हाड़ी से महिला पर हमला कर घायल कर दिया। चीखपुकार पर अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और मुश्किल से उसे बचाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परवीन को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घायल महिला की तहरीर पर रिपोर्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें