फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य मार्ग पर डाला जा रहा नगर पंचायत का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। नगर पंचायत सेंथल कस्बे का कचरा मुख्य मार्ग पर डलवा रही है। इससे यहां से गुजर रहे लोगों को कचरे से निकल रही दुर्गंध से दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह को देखते हुए कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता विनय चौधरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं एसडीएम से शिकायत कर मार्ग पर सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने शिकायती पत्र में कहा कि नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर लगाया जा रहा है। इसके कारण बरसात होने पर कूड़े के ढेर से गंदी बदबू और फिसलन पैदा हो जाती है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। अब सावन का माह चल रहा है। मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन होता है। उनका कहना है कि कई बार डाक कांवड़ दौड़ते समय कई कांवड़िए गंदगी में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। मार्ग पर गंदगी होने से राहगीरों और कस्बावासियों को मार्ग से आ रही दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इसकी शिकायत नगरवासियों द्वारा कई बार नगर पंचायत में की गई है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें