फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग गंभीर घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रामनगर रोड स्थित नूरपुर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया, जबकि इनमें से गंभीर घायल पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


एक पक्ष ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम प्रधान के विकास कार्यों से संबंधित शिकायती पत्र डीएम को भेजा गया था। इसी बात से नाराज एक पक्ष ने अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार की रात उनके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। इसकी शिकायत उन्होंने डायल 112 पर की तो मौके पर आई पुलिस को देखकर आरोपी वहां से चले गए। अगले दिन शुक्रवार सुबह आरोपी दर्जनभर साथियों के साथ आकर लाठी-डंडों व धारदार हाथियारों से हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से बुजुर्ग महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में पहले पक्ष पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों, धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, इस मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


बाग में से पगडंडी निकालने को लेकर मारपीट, चार घायल, मामला दर्ज
हाफिजगंज। आम के बाग में से पगडंडी निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाडी-डंडे चले, जिसमें दो लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
थाना हाफिजगंज के चौकी रिठौरा के गांव धर्मपुर निवासी गोपाल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात 11 बजे गांव के लोगों के साथ गांव की परिक्रमा के लिए पगडंडी निकाल रहे थे। तभी गांव के रवि पाल अपने साथियों के साथ आकर रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई और जमकर लाडी-डंडे चले, जिसमें गोपाल घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने गोपाल को उपचार के लिए नवाबगंज के अस्पताल भेज दिया। दूसरे पक्ष से तिलक सिंह का आरोप है कि उक्त लोग उसके आम के बाग से पगडंडी निकालकर उसका नुकसान कर रहे थे, जिसके विरोध पर उसे पीटा गया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर की जांच कराई जा रही है। संवाद

ठिरिया नथमल में दो पक्ष आए आमने-सामने, पथराव

बहेड़ी। ठिरिया नथमल गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ससुराल में पुत्री को तंग करने पर उसके मायके वालों ने उसके ससुर को पीटा। घटना की रिपोर्ट दामाद ने पत्नी के मायके वालों के खिलाफ दर्ज कराई है।
मो. हारून निवासी ग्राम ठिरिया नथमल थाना बहेड़ी का कहना है कि उसके पिता शरीफ अहमद किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी बुधवार सुबह घात लगाए बैठे गांव के ही रिफाकत हुसैन, सहुलत हुसैन व शकावत हुसैन, निजाकत हुसैन, हिदायत हुसैन व एजाज अहमद ने घेरकर पीटा। उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हारून रिफाकत हुसैन का दामाद है। दोनों एक ही गांव में रहते हैं। रिफाकत हुसैन की लड़की गुलिस्ता की शादी तीन साल पहले मोहम्मद हारून से हुई थी। मो. हारून द्वारा गुलिस्ता को मारना पीटने का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में गुलिस्ता के परिजनों ने उसके पति के पिता को पीटा। फिलहाल, हिदायत हुसैन पुलिस हिरासत में है। घायल शरीफ अहमद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया घटना पुरानी है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें