इसप्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
बड़ा बाईपास बनने के बाद नगर निगम के सीमा विस्तार की कवायद चल रही है। शासन ने 31 अक्टूबर 2014 को निर्धारित प्रारूप पर नगर निगम से सीमा विस्तार का प्रस्ताव सीडी सहित मांगा था। इसके बाद 50 गांवों को नगर निगम एरिया में शामिल करने की कवायद शुरू हुई। नगर निगम क्षेत्र में बड़ा बाईपास से रजऊ परसपुर और बदायूं रोड के दोनों छोर पर बसने वाले 50 गांवों को शामिल करने की तैयारी है। हालांकि सीमा विस्तार की इस प्रस्ताव में कुछ गांवों को जोड़ा या घटाया भी जा सकता है। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने बताया कि प्रस्ताव बोर्ड की अगली बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
फिलहाल प्रस्ताव में ये गांव
करगैना, भिंडौलिया, पदारथपुर, गजरौला, फिदाईपुर इनायत खां, मुस्तफाबाद, नरियावल, भरतौल, नवादा जोधा, कंथरिया, सिमरा अजब बेगम, खजुरिया ब्रह्मनान, सैदपुर खजुरिया, इटौआ बेनीराम, मोहनपुर उर्फ रामनगर, कलारी, अहलादपुर, नवादा कुर्मियान, डोहरा, डोहरिया, धौरा माफी, हाजीपुर ब्रजलाल, भूड़ा, नगरिया कला, गेहरा, तिलियापुर, कासिमपुर, मुड़िया अहमदनगर, चंदपुर बिचपुरी, करमपुर चौधरी, खटौतला गनपतराय, बिथरी चैनपुर, बिबियापुर चौधरी, खलीला गनपत राय, गिरधारीपुर, बल्ला कोठा, बादशाह नगर, ठिरिया ठाकुरान, चंदपुर काजियान, जोगी ठेर, चंदपुर जोगियान, बहजुइया जागीर, सराय तलफी, ठिरिया नरायनपुर, कुंडरा, महगवां उर्फ ऊंचा गांव, बेहटी देह जागीर, परधौली, रजऊ परसपुर।