फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने चलाया सफाई अभियान, तोड़ी दुकानों की टिन शेड

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण दस्ते के मौके पर पहुंचते ही मचा हड़कंप, जेसीबी भी गरजी

बरेली। नगर निगम ने अपने सिड्यूल के तहत रविवार को कुतुबखाना से चौपला तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानों के आगे बने निर्माणों जिनमें एगल, टिन शेड, काउंटर आदि को या तो तोड़ दिया गया या फिर जब्त कर लिया गया। निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने रास्ते में लगे अवैध होर्डिंग को भी तोड़कर गिरा दिया और जब्त कर लिया। इस दौरान कुल तीन ट्राली सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

निगम के अतिक्रमण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि निगम के दस्ते ने गुरुवार को कुतुबखाने से चौपला चौराहे तक कार्रवाई की। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों के बाहर अवैध रूप से निकले टिन शेड को तोड़ दिया गया। इसके अलावा सड़क पर और फुटपाथ पर रखे गए दुकानों के काउंटर आदि को भी जब्त कर लिया गया। बताया कि सड़कों पर नगर निगम की चेतावनी के बावजूद अवैध रूप से होर्डिंग लगाई गई मिलीं। इन्हें मौके से हटाया गया और जब्त कर लिया गया। कुछ अस्थाई दुकानों को भी मौके से हटाया गया। इस दौरान कुल तीन ट्राली सामान जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि निगम इस पूरे महीने अपना अभियान जारी रखेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण दिखेगा, उसे मौके से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें