फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने की अफवाह पर निगम में अलर्ट, पुलिस बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय तक हंगामे का सामना कर चुके नगर निगम में धरने की अफवाह से हड़कंप मच गया और वहां फोर्स तैनात कर दी गई। मगर दिन भर कोई भी प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों को सूचना मिली कि महिला जागृति मंच की अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज सोमवार को नगर निगम में धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस पर सुबह से ही निगम में फोर्स तैनात कर दी गई। एलआईयू सब इंस्पेक्टर डॉ. मनु नीरज के घर पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने की बात कही। बताया कि उन्होंने धरना देने की कोई घोषणा नहीं की है। रविवार को कुछ लोगों के साथ उनकी बैठक जरूर हुई थी, इसमें धरने की बात तो कही गई लेकिन तारीख तय नहीं हुई थी। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि धरने की सूचना पर फोर्स बुलाई गई थी लेकिन इस संबंध में मुझे कोई पत्र नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें