फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए प्रशासन से मांगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत डेलापीर तालाब के साथ परसाखेड़ा में इंटरसिटी बस स्टॉप बनाने के लिए प्रशासन से जमीन मांगी गई है। इसके लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के मिशन मैनेजर (प्रशासन) की तरफ से डीएम को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि प्रोजेक्ट के तहत डेलापीर तालाब का सौंदर्यीकरण होने के साथ ही उसके आसपास कई और काम होने हैं। इसके अलावा परसाखेड़ा में इंटरसिटी बस सेवा के लिए स्टॉप बनाने की तैयारी है। इस परियोजना के लिए प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। चूंकि यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होना है। इसलिए प्रशासन के सामने भूमि को जल्द उपलब्ध कराने की चुनौती है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार का कहना है कि जल्द ही भूमि को चिह्नित करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें