फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से जब्त होगी पॉलिथीन, बाकरगंज में होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में पॉलिथीन को जब्त कर बाकरगंज प्लांट में उसका निस्तारण किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए हर जोन में चार टीमें बना दी हैं, जो छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त करेंगी। वहीं, शहर में निकलने वाले कूड़े से भी प्लास्टिक और पॉलिथीन अलग करके बाकरगंज में उसका निस्तारण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए दो अक्तूबर से एक बार फिर मुहिम शुरू हुई है। अब इसके तहत छापामार कार्रवाई भी होगी। जिसमें नगर निगम के स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के लोगों की 16 टीमें काम करेंगी। हर जोन में चार टीमों को पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई करनी है। जो भी पॉलिथीन जब्त होगी, उसे बाकरगंज प्लांट पर भेजकर निस्तारित किया जाएगा। वहीं, कूड़े के ढेर से भी प्लास्टिक और पॉलिथीन को अलग करके बाकरगंज में उसका निस्तारण शुरू किया गया है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि जल्दी ही पॉलिथीन को लेकर छापेमारी शुरू की जाएगी। फिलहाल कूड़े के ढेर से पॉलिथीन और प्लास्टिक अलग कर प्लांट पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।
कूड़े से पॉलिथीन बीनकर कर रहे कमाई
बाकरगंज में लगे प्लांट में तेल निकालने के लिए हर तीसरे दिन 20 टन प्लास्टिक की जरूरत होती है, जिससे करीब 500 लीटर तेल निकलता है। इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए प्लांट संचालन कर रही कंपनी ने पॉलिथीन और प्लास्टिक सामग्री खरीदनी भी शुरू कर दी है। प्लांट मैनेजर राकेश कुमार ने बताया वे लोग पॉलिथीन ओर प्लास्टिक साढ़े तीन रुपये किलो खरीद रहे हैं। इससे लोगों को आय भी हो रही है। तमाम लोग तो बाकरगंज में कूड़े के ढेर से ही यह सामग्री बीनकर उनके पास ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें