फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज में लोगों ने रोकी नगर निगम ट्रॉलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में एक दिन पहले की घटना से गुस्साए लोगों ने नगर निगम की कूड़े से लदी ट्रालियों को रोक कर हंगामा किया। काफी कोशिश के बाद भी जब लोगों ने कूड़े की ट्रालियों को आगे बढ़ने नहीं दिया तो निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एक्सईएन के समझाने पर लोगों ने वहां पर अपने सुझाव दिए जिसे उन्होंने मानने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाकरगंज में बने डलावघर पर पूरे शहर से निकलने वाले 450 टन कूड़ा रोजाना पड़ता है। आए दिन वहां के लोग नगर निगम की ट्रालियों के चालकों की मनमानी का शिकार होते है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों का आरोप है कि सोमवार को वहां पर कूड़ा डालने का विरोध करने पर ट्राली चालक ने मो. हाफिज के ऊपर ट्राली चढ़ा दी थी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रोजना की तरह ट्राली चालक जब कूड़ा लेकर वहां पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने रास्ता रोक लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने ट्राली चालकों की कोई भी बात सुनने से इनकार करते हुए कहा कि वहां पर अब कूड़ा डालने नहीं दिया जाएगा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो निगम के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे एक्सईएन संजय चौहान ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उनकी भी कोई बात सुनने से इनकार कर दिया। बाद में समझाने के बाद में लोगों ने उनकी बात को मानते हुए कूड़े की ट्रालियों को वहां से आगे जाने दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सईएन से वहां पर सफाई होने की मांग की जिसे उन्होंने तत्काल मान लिया। लोगों ने कहा कि कूड़े के पहाड़ से ऊपर से कूड़ा गिरता है, उसे रोकने का इंतजाम किया गया और ट्राली चालकों की मनमानी को रोका जाए। उन्होंने सभी मांगों के जल्द पूरा करने का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें